Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः व्यापार मंडल द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। पावन ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद अमेठी की ओर से अंबेडकर तिराहा पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अमेठी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी सोनी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया।कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री महेश सोनी के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों की सक्रिय सहभागिता रही।आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुनील जायसवाल, महेश सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |