Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या होता है?


सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सूखे या ताजे खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीना और उन खुबानी को चबाकर खाना, आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना गया है। ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौषटिक होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

1. पाचन तंत्र के लिए अमृत

खुबानी में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। जब आप सुबह खाली पेट इसका पानी पीते हैं, तो यह आपकी आंतों को एक्टिव करता है और मल को नरम बनाता है। जिन लोगों को पुरानी कब्ज, गैस या अपच की समस्या है, उनके लिए यह एक बेहतरीन प्राकृतिक इलाज है। यह पेट को साफ कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

2. त्वचा पर आता है कुदरती निखार
खुबानी का पानी विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। खाली पेट इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे खून साफ होता है। यह चेहरे के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे कम करने और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।

3. एनीमिया से राहत
भारत में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया एक आम समस्या है। खुबानी में आयरन और कॉपर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और दिनभर कमजोरी या थकान महसूस नहीं होती।

4. दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

खुबानी में पोटेशियम उच्च मात्रा में और सोडियम बहुत कम होता है। पोटेशियम हमारे शरीर में फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखता है और ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

इसे तैयार कैसे करें?
रात को 2 से 3 सूखी खुबानी को एक गिलास पानी में अच्छी तरह धोकर भिगो दें। सुबह उठकर पानी को छानकर पी लें और बची हुई खुबानी को चबाकर खा लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |