Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर मिलते हैं 4 संकेत, जान लें


कुल देवी-देवता वो होते हैं जिनकी पूजा हमारे पूर्वजों के समय से होती चली आ रही है। कुल देवी-देवता को कुल का रक्षक भी माना जाता है। हर मांगलिक और धार्मिक कार्य में कुल देवी-देवताओं का विशेष पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर कुल देवी-देवता आपसे प्रसन्न हों तो जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। वहीं कुल देवी-देवताओं की नाराजगी परेशानियों का सबब भी बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कुल देवी-देवता नाराज होने पर क्या संकेत देते हैं और किन उपायों को करने से आप इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
कुल देवी देवता नाराज होने पर देते हैं ये संकेतसपने में मिलने वाले संकेत- अगर आपको सपने में बार-बार अपना पैतृक स्थान दिखता है या कोई पितृ आपके सपने में उदास या किसी परेशानी में घिरा हुआ दिखाई देता है तो समझ लीजिए कि कुल देवी-देवता आपसे नाराज हैं और पितृ भी आप से रूठे हुए हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको अपने कुल देवी-देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
वंश वृद्धि में दिक्कत- अगर आपके परिवार में नए मेहमान की दस्तक नहीं हो पा रही या किसी न किसी वजह से संतान प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो इसकी वजह भी कुल देवी-दवताओं की नाराजगी हो सकती है।
बनते कार्यों का बिगड़ना- बनते हुए काम भी अगर ऐन समय पर आकर बिगड़ रहे हैं तो यह भी कुल देवी-देवताओं की नाराजगी का संकेत माना जाता है।
मांगलिक कार्यों में बाधाएं आना- शादी, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों में अगर बाधाएं आ रही हैं तो इसका कारण भी आपके कुल देवी-देवताओं की नाराजगी हो सकती है। कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर घर के लोगों के बीच सामंजस्य नहीं बैठता और लड़ाई-झगड़े अक्सर होते रहते हैं।
कुल देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय कुल देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने पैतृक स्थान की यात्रा करनी चाहिए और वहां जाकर विधि-विधान से कुल देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
अमावस्या, पूर्णिमा जैसी पुण्य तिथियों पर कुल देवी-देवताओं का स्मरण करके दान-पुण्य करना चाहिए। इसके साथ ही घर के पूजा स्थल पर कुल देवी-देवताओं के निमित्त दीपक जलाना चाहिए।
घर के सभी लोगों को किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुल देवी-देवताओं को याद करते हुए अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |