Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: बंगाल में ममता बनर्जी की हार, बीजेपी नेताओ मे खुशी


गौरीगंज/अमेठी।जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल,असम तथा पांडिचेरी में प्राप्त अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित होकर गगनभेदी नारों के साथ हर्षोल्लास व्यक्त किया।समस्त कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस विजय का अभिनंदन किया तथा नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश सहित समस्त देश के कार्यकर्ताओं तथा बंगाल, असम एवं पांडिचेरी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया।इस प्रचंड विजय हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दीदी स्मृति इरानी सहित समस्त नेतृत्व के प्रति गहन आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,चन्द्रमौलि सिंह,राकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, सोनू यज्ञसैनी,जयप्रकाश तिवारी, अजय अग्रवाल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरीगंज ग्रामीण, दिनेश तिवारी,संतोष दुबे, विनोद मिश्रा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संगठन की उन्नति हेतु संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |