Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का संगठन विस्तार! दो ब्लॉकों में संयोजकों की नियुक्ति


अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संगठन विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा बलभद्रपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लाल प्रताप वर्मा को अमेठी ब्लॉक का संयोजक मनोनीत किया गया।इसके पश्चात संग्रामपुर ब्लॉक में श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में दूसरी बैठक आयोजित की गई, जहां सर्वसम्मति से राज नारायण द्विवेदी को संग्रामपुर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया।इस अवसर पर जिला संयोजक राजकुमार पांडे सहित प्रेम शंकर द्विवेदी, शिवनाथ सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र वर्मा, राज नारायण द्विवेदी, लाल प्रताप वर्मा, श्रीमती गीता गुप्ता एवं बृजेंद्र वर्मा, सिंपू सिंह उपस्थित रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया और किसानों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |