Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को थाना जमालपुर पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम शेरवा डोहरी बैंक तिराहे के पास से मोटर साइकिल सवार एक अभियुक्त नितीश उर्फ राजा बिन्द पुत्र विमल बिन्द निवासी बेलाडीह थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त नितीश उपरोक्त के निशानदेही पर छिपाकर रखी हुई चोरी की अन्य 07 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया, इस प्रकार कुल चोरी की 08 अदद मोटर साइकिल हु। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर बीएनएस व आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |