Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः गंगा दशहरा के बाद धोपाप घाट पर ‘सेवार्थम फाउंडेशन’ का महाअभियान! चार घंटे चला स्वच्छता अभियान, फिर आदि गंगा गोमती की भव्य आरती से गूंज उठा धोपाप घाट


लंभुआ/सुल्तानपुर। पवित्र गंगा दशहरा पर्व के समापन के बाद ऐतिहासिक धोपाप घाट पर समाजसेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं के स्नान के उपरांत घाट परिसर में फैली गंदगी को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन ने तत्काल व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगभग चार घंटे तक लगातार श्रमदान कर घाट की सीढ़ियों, मंदिर परिसर, नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को “स्वच्छ तीर्थदृस्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया। अभियान में युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर घाट को पुनः स्वच्छ स्वरूप प्रदान किया।

स्वच्छता अभियान के पश्चात आदि गंगा गोमती की भव्य आरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा धोपाप घाट आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गोमती की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। आरती के दौरान घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में विशेष उत्साह और सराहना देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |