Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: भाजपा की जिला कार्यशाला में गूंजा ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान! 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में होंगे वृक्षारोपण, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी और योग कार्यक्रम


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मोदी सरकार के सफलतम बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संगठन द्वारा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आगामी पंद्रह दिवसीय अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गुलशन आनंद उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा एवं जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप को सह-संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पंद्रह दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम और जनकल्याण से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेगा। 13 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया जाएगा। 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 17 से 20 जून तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक योग शिविर लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद  चेयरमैन डॉक्टर आस्था अग्रवाल, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला महामंत्री महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नमन प्रताप राजपूत, जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह, विकास वाल्मीकि, अमित कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला सह कार्यालय मंत्री रामचरन लाल राठौर, महेश वर्मा, अमनदीप मिश्रा, विवेक शुक्ला, हर्षित चैधरी, प्यारेलाल कश्यप, इंद्रेश सिंह चैहान, कपिल सिंह, सुमित सागर, महेंद्र पाल राजपूत, अनूप वाल्मीकि, विजय सिंह तथा गोविंद पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |