Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: उधार के रुपये मांगने पर दबंगो ने बातचीत के बहाने युवक को घर में बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज


आलमबाग । आशियाना थाना इलाके मे दो दिन पूर्व दबंगो ने उधार के रुपये मांगने पर बातचीत के बहाने युवक को घर बुला बंधक बना जमकर पीटाई कर दी।   पारा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी शाश्वत चित्रांश पुत्र संजीव कुमार श्रीवास्तव के अनुसार उसने आलोक मिश्रा नामक व्यक्ति से एक लाख रुपये उधार लिए थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह कुछ रकम समय पर वापस नहीं कर सका। आरोप है कि बीते 18 मई  बुधवार को आलोक मिश्रा ने बातचीत के बहाने उसे आशियाना बुला अपने मित्र वंश व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घर के अंदर बंद कर जमकर पिटाई करने के साथ रुपये वापस करने का दबाव बना रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया पीडित की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |