Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

देवर ने एकतरफा प्यार में भतीजे को पटक कर मार डाला


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्यार में अपने भतीजे की गली में जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कालोनी का है। आरोपी देवर हत्या के बाद वहां से फरार हो गया। जब परिजनों ने बच्चे को घर के बाहर पड़े देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर मासूम की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिंकी देवी निवासी बामई थाना अरांव ने अपनी बेटी रति की शादी सुमित निवासी सियाराम नगर बदायूं के साथ की थी। विगत 6 माह से पति से विवाद होने के कारण रति अपनी मां के साथ रह रही थी।

कुछ दिन पूर्व रति अपने नाना राजेंद्र सिंह निवासी भमोरा हिमायूंपुर इटावा के यहां गई थी। वह शनिवार को अपनी नातिन को लेकर शिकोहाबाद के लिए आए थे। आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान रति की फुफुआ सास का बेटा विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदाऊ यादव कालोनी में पहुंच गया। उसने डेढ़ वर्षीय बालक आरव को चॉकलेट दिलवाने के लिए बाहर लेकर आया और बाहर गली में लाकर उसकी गली में जमीन पर सिर के बल पटक कर हत्या कर दी। मासूम बालक की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

लोगों ने घर के बाहर बालक को पड़े देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि महिला रति के फफुआ सास के बेटे ने एकतरफा प्यार में मासूम की गली के पटककर हत्या कर दी है। इसके साथ ही हत्यारे को दबोचने के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |