Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बागपत की लड़ाई के बाद हापुड़ में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में संग्राम, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे


उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की वायरल लड़ाई तो हर किसी ने देखी होगी। ऐसा ही मामले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आया है। जहां सड़क पर दो पक्षों के बीच संग्राम छिड़ गया। मामूली कहासुनी ने एक बड़ा हिंसक रूप ले लिया। घटना सिंभावली थाना क्षेत्र की है, जहां वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

सड़क पर सरेआम हुई इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे और बेल्ट जमकर चले। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर बेरहमी से वार कर रहे हैं, जिससे वहां मौजूद आम जनता और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हंगामे के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।

इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो चाट दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। बताया गया कि विवाद ग्राहकों को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस झड़प की तुलना ऐतिहासिक युद्धों से करते हुए इसे मजाकिया अंदाज में बागपत की लड़ाई बताया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |