Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरवशाली परीक्षा परिणाम 2026! सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर के छात्रों ने रचा इतिहास


अमेठी। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर अमेठी में वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक  हरिकेश बहादुर सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह तथा गायत्री परिवार अमेठी के सदस्यगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के  प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने भी सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान में अध्ययनरत दशम एवं द्वादश के छात्र-छात्राएं अभी से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, जिससे आने वाले वर्षों में भी विद्यालय का नाम रोशन हो।हाई स्कूल (ज्वच 10) के मेधावी छात्र-छात्राएं। हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई।यामिनी यादव ने 556 अंक प्राप्त कर जनपद मेरिट में 8वां स्थान हासिल किया।मयंक शुक्ला (551), अनामिका (547), आकर्षित (546) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जिसमें आकर्षित ने गणित में शत-प्रतिशत (100ध्100) अंक प्राप्त किए।अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में अन्नपूर्णा, नैतिक सोनी (544), आर्यन सिंह (542), वेदांश शुक्ला (537), श्रेयांसी व वेदांश गुप्ता (536), अंकिता (535) शामिल रहे।विवेक यादव, पीयूष सोनी, सौम्या सिंह, रुद्रप्रताप सिंह (533), प्रांजल यादव (गणित में 100 अंक), उमा मिश्रा तथा तोहीना ने अंग्रेजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इंटरमीडिएट (ज्वच 10) के मेधावी छात्र-छात्राएं।इंटरमीडिएट वर्ग में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पारुल मौर्या (437), प्रवीण मिश्रा (435), गौरी अग्रहरि (430) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त सुहानी सिंह (427), शाश्वत शुक्ला (425), प्रांजलि उपाध्याय, प्रज्ञा शुक्ला, सौम्या दुबे (421), वर्षा मिश्रा, स्वयं शुक्ला, मुस्कान सोनी (420), ज्योत्सना व संध्या (416), अनिकेत तिवारी (415), प्राची सिंह व श्रेजल (414) ने भी सराहनीय अंक हासिल किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |