संग्रामपुरः अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
May 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा डेहरा निवासी रोहित तिवारी पुत्र महेन्द्र प्रकाश तिवारी को 1 अवैध तमंचा देशी 7.65 एम एम शोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त रोहित तिवारी पुत्र महेंद्र प्रकाश तिवारी निवासी डेहरा विशेषरगंज को 01 अवैध देसी तमंचा वह एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में थाना संग्रामपुर कोतवाली अमेठी में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया की अभियुक्त का इतिहास देखा जाए तो 232/20 120-ठ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है अभियुक्त पर 72 ध्26 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
