संग्रामपुर: पांच गर्भवती सहित 54 मरीज का हुआ इलाज
May 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत 5 गर्भवती सहित शावर मरीजों का इलाज किया गया सभी मरीजों की जांच दवा व परामर्श मुफ्त दी गई। मेला प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार की बात इस रविवार भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में महिला डॉक्टर सुमिरन की देखरेख में स्वास्थ्य मिलने का आयोजन किया गया जिसमें 05 गर्भवती सहित कुल 54 पंजीकृत हुए 19 मरीजों की लैब टेक्नीशियन काजल नायक द्वारा जांच की गई सभी मरीजों को फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दवा की गई। मेले में आये गर्भवती महिलाओं को एएनएम व उसकी स्वास्थ्य टीम द्वारा कैल्शियम पोषण आदि का निशुल्क परामर्श दिया गया। मेले में आए मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई।
