अमेठीः संग्रामपुर पुलिस ने किया डंपर सीज
May 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी -प्रतापगढ मार्ग ठेंगहा रेलवे क्रासिंग के पास बिना नम्बर प्लेट के जा रही डंपर को चेकिंग के दौरान अवैध दस्तावेज के साथ संग्रामपुर पुलिस ने पकड कर डंपर को सीज कर दिया।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध खनन और लपरवाही से चलने वाले डंपरों के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र के ठेंगहा रेलवे क्रासिंग के पास बिना नम्बर प्लेट का डंपर जा रहा था डंपर वाहन चेकिंग के दौरान जरूरी कागजात दिखा न पाने पर कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर दिया गया।
.jpg)