संग्रामपुर: माता के दरबार मे सैकड़ो ने किया हवन पूजन
May 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शताब्दी साधना अभियान के तहत पुरुषोत्तम मास मे जप-यज्ञ कर अक्षय पुण्य लाभ अर्जित करने की मंशा पर संग्रामपुर के शक्ति पीठ कालिकन मंदिर पर महामृत्युंजय जाप वह गायत्री मंत्रोच्चारण पर सैकड़ो लोगों ने अपनी पत्नी के साथ हवन पूजन किया। इस पूजन में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले महात्मा रुद्रेश्वर जी महराज ने तलवार स्पर्श श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की आयोजन डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आज कमला एकादशी का महापर्व है इस शुभ अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान पर शताब्दी साधना अभियान के तहत पुरुषोत्तम मास में जब तक कर अक्षय पुण्य लाभ अर्जित करने की इच्छा से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी पत्नी के साथ हवन कुंड कालिकन धाम में हवन पूजन किया। हवन पूजन के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दीपक सिंह अमेठी, नरेन्द्र प्रताप सिंह (मुन्ना मोरंग )वरुण सिंह, राणा प्रताप सिंह राजेंद्र सिंह कन्नपुर, कालिका प्रसाद गहरवार सोनारी कनू आदि व्यवस्था में लग रहे।

