संग्रामपुर: तार की चपेट में आने से महिला घायल
May 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे बख्शी पाण्डेय मजरे भावलपुर निवासी लता पत्नी जगनरायन उम्र 55 वर्ष आज करीब 10 बजे बनवीर पुर की सेंवार के खेतों में बकरी चरा रही थी इसी स्थान से दीपक वर्मा निवासी अम्मरपुर अपना ट्रैक्टर जोताई करके जा रहा था उसके ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में कहीं से झटका मशीन का तार फंस गया था इसी तार के चपेट लता भी आ गई और कुछ दूर तक तार के चपेट में आने पर ट्रैक्टर के साथ रगड़ खाती चली गई और वहां मौजूद लोगों के जोर -जोर चिल्लाने के बाद ट्रैक्टर को रोका और घायल लता को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाया कि वह अपने कानों में इयरफोन की लीड लगा रखा था जिसके लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।

