Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कहीं आंधी-पानी से आफत तो कहीं गर्मी का सितम


मौसम के तेवर देशभर में अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। कहीं आंधी-पानी और तेज हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं लू और भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने, बारिश और आंधी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस आर्टिकल में जानें कि आपके इलाके में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 10 से 13 मई के बीच कुछ जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, वेस्टर्न राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई तक अलग-अलग जगहों पर गर्म हवा चलने की स्थिति बनी रह सकती है।

इसके अलावा, तमिलनाडु और केरल में अगले 6-7 दिनों तक कुछ जगहों पर बादल गरज सकते हैं। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में तापमान बढ़ सकता है। यहां अधिकतम तापमान में 10 मई तक 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद, 11 से 13 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |