संग्रामपुर: पशु चिकित्सा सेवा बदहाल, पशुओं का नही हो रहा इलाज
May 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर में पशु चिकित्सा बदहाल है जिससे पशु पालकों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल में दवा और कर्मियों के अभाव के कारण पशुपालकों को निजी चिकित्सकों द्वारा इलाज करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल की चिकित्सा बदहाल होने से पशुपालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी बरसात के दिनों में पशुपालकों को होती है कड़ी धूप निकलने से गला घोटू का प्रकोप बढ़ने लगता है तो किसान बहुत परेशान हो जाते हैं। लेकिन इसके लिए पहले से किया जानेवाला टीकाकरण भी नहीं हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 40000 पशु की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अकेला राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में दवा चिकित्सा व्यवस्था व कर्मियों की कमी के कारण पशुपालक परेशान है। यही कारण है कि संग्रामपुर क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था न मिलने के कारण गर्भाधान गला घोटू खुरपा का मुंह पका अन्य बीमारियों के कारण किसान परेशान है। राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में चिकित्सकों व उनके कर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था नहीं है यही कारण है चिकित्सा निवास न होने के कारण किसानों को राजकीय पशु चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
