Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः किसान कल्याण केंद्र मे धान बीज का पर्याप्त स्टॉक


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश के कृषि भवनों पर खरीफ सीजन के लिए धान की कई उन्नत और प्रमाणिक किस्में उपलब्ध कराई गई है।इसी क्रम के अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के किसान कल्याण केंद्र भवसिंहपुर  पर 05 प्रकार धान कि किस्में उपलब्ध है।किसान कल्याण केंद्र भवसिंहपुर में धान बीज का पर्याप्त स्टॉक - उत्तर प्रदेश के कृषि भवनों पर खरीफ सीजन के लिए धान की कई उन्नत और प्रमाणिक किस्में उपलब्ध कराई गई है।इसी क्रम के अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के किसान कल्याण केंद्र भवसिंहपुर  पर 05 प्रकार धान कि किस्में उपलब्ध है। किसान कल्याण केंद्र प्रभारी राम केदार निषाद ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों के धान की नर्सरी के लिए केंद्र पर 05 किस्म के धान के बीज उपलब्ध है। जिसमें सांबा बीपीटी 5204 जिसकी अवधि 140 दिन बताया वहीं सीआर्टस - 4 ,एच यू आर 917 सीआर्टस -1 और  आईआर -64 के बीच उपलब्ध है ।एडीओ कृषि संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मोटी वैरायटी के बीजो की खरीद सबसे अधिक हुई है, जबकि अन्य किस्मों की बिक्री अपेक्षाकृत कम है। अधिकांश किसान अभी जरूरत के अनुसार धीरे-धीरे बीज खरीद रहे हैं और  नर्सरी तैयार करने के समय ही अधिक खरीद की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में अधिक बीज बिक्री होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |