Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: खंड विकास अधिकारी ने पौधशाला का किया निरीक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के पौधशाला भवसिंहपुर का खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधशाला पर  पौधों की उपलब्धता गुणवत्ता और उनके सुरक्षित रखरखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छायादार फलदार और इमारती  औषधीय पौधों का जायजा लिया। पौधों के समय पर पानी देने और धूप से बचाने के लिए आवश्यक  इंतजाम और सुरक्षित करने के निर्देश भी दिए। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि आगामी मानसून बृहद वृक्षारोपण 2025-26 अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पौधशाला भवसिंहपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा आगामी 5 जुलाई से बेहद वृक्षारोपण अभियान वन विभाग द्वारा चलाया जाएगा जिसमें ब्लॉक के पंचायत विभाग विकास विभाग वन विभाग द्वारा गांव में हरियाली  के लिए वृहद वृक्षारोपण करेंगे उसी का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में औसतन 1600 पौधे वृक्षारोपण होने हैं संग्रामपुर क्षेत्र में कल 37 ग्राम सभा हैं। खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में तैनात बन दरोगा रणवीर सिंह ने आगामी वृक्षारोपण को लेकर विभाग द्वारा की गई तैयारी के बारे में रूबरू कराया। उन्होंने पौधशाला में तैयार आम- महुआ- पीपल -बरगद -अमरूद-शागौन - कंजी - शीशम- वाटलब्रश - शहजन -नीम -कटहल -आवलां -इमली -कैथ -जामुन - जंगल जलेबी -हरि श्रृंगार - बैंगन बेलिया आदि लगभग 2 दर्जन से अधिक किस्म के पौधे तैयार होने की जानकारी दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |