Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः नदी पर बना बंधा टूटने से नहीं रुक रहा पानी


संग्रामपुर/अमेठी।
विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के मालती नदी के खौपुर बुजुर्ग के पास बाढ नियंत्रण, सिंचाई,और पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया लाखों की लागत से बना सिंचाई विभाग की देखरेख बनाया गया था ।  मालती नदी में  पानी बढ जाने से   तटीय कटाव क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे पानी नहीं रुक रहा है।इस बंधा के लाभार्थियों का कहना है कि विभाग द्वारा सही रखरखाव नहीं होता है जिसके कारण संरचनात्मक कमजोरियों के कारण बांध टूट गया। जिससे पानी रुका नहीं और सूखा हो गया है। सिंचाई विभाग से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बीते समय अचानक मालती नदी में पानी अधिक आ गया था जिससे  बंधा के उत्तर दिशा की मिट्टी कट गयी और बंधा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल इसी माह में मरम्मती करण किया जाएगा और बंधा बरसात से पहले चुस्त दुरुस्त हो जाएगा जिससे लाभार्थियों को पुनः लाभ मिलने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |