अमेठी। ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज के भंडारे का भव्य आयोजन अमेठी के प्रसिद्ध श्री बालाजी राजस्थान स्वीट्स के तत्वावधान में गोविंद सिंह एवं बाबू सिंह द्वारा कराया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
इस शुभ अवसर पर अरुण प्रजापति, विशाल अग्रहरि जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। डायरेक्टर गोविंद सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय श्री राम” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में सहित कई क्षेत्रवासी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसकी लोगों ने सराहना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

