Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दो पक्षों में मार-पीट दोनों तरफ से पांच पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। दलित समुदाय और दूसरे पक्ष में विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों तरफ से पांच पांच लोगों को नामजद करते हुए क्रास केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अदिलाबाद में एक पक्ष दलित समुदाय की मीरा देवी पत्नी श्यामाचरण की तहरीर पर पुलिस ने मंदिर पर सतीश से मारपीट और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में कुंवर पाल, राजेश, कमलाचरण, जितेंद्र के बेटे राजेश के बेटे सहित पांच लोगों को नामजद किया है वहीं दूसरे पक्ष के कमलाचरण की तहरीर पर शादी समारोह से वापस लौटते समय मारपीट करने के आरोप में अशोक, कृष्णा, पंकज, सतीश, विमलेश सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अदिलाबाद में दो पक्षों में हुए विवाद में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों पक्षों के पांच पांच लोगों को नामजद किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |