Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड! डीएम-एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


बलिया। तहसील सिकंदरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बडी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर उपस्थित रहकर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान आरजू खातून नामक महिला ने दिव्यांग पेंशन न मिलने की ंिशकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद उन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दिव्यांगजन अधिकारी को मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जा, वरासत और अन्य राजस्व विवादों से संबंधित प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस विभाग से जुडे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सिकंदरपुर, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |