Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः फैजुल्लागंज के सेमरा गौढ़ी क्षेत्र में नई ओपन-एयर जिम का हुआ भव्य शिलान्यास! स्वस्थ युवा, सशक्त समाज से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव- विधायक नीरज बोरा


लखनऊ। स्थानीय युवाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और क्षेत्रवासियों को आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के अंतर्गत सेमरा गौढ़ी क्षेत्र में एक नए जिम (व्यायामशाला) का भव्य शिलान्यास किया गया। इस नए जिम के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य लाभ और शारीरिक विकास के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस अवसर पर विधायक डा नीरज बोरा ने फीता काटकर जिम को जनता के सुपुर्द किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस जनोपयोगी पहल का स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ष्क्षेत्र के युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के तपस्वी मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी जी का मानना है कि एक स्वस्थ युवा ही सशक्त और समृद्ध समाज की असली नींव होता है। उसी दृष्टिगत हमारी सरकार स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखते हुए योग से लेकर व्यायाम तक सभी आयामों को एकाकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह जिम क्षेत्रवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस जिम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और स्क्रीन एडिक्शन से दूर कर फिटनेस और खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना है। फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है।ष् इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, सत्यदेव सिंह, अशोक रावत, मुन्ना सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सेमरा गौढ़ी क्षेत्र के निवासियों और विशेषकर युवाओं ने इस सौगात के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |