Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी बनी लिटिल मास्टर कप की चैंपियन, रुक्मणी के खिलाड़ियों को दी करारी शिकस्त

•आरिज़ और नितिन की तूफानी पारियों ने दिलाई शानदार जीत, 2 विकेट पर हासिल किया 154 रन का लक्ष्य
 •कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी की रणनीति रही सुपरहिट, नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने फाइनल में मचाया धमाल
जीत के बाद अपने कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी के साथ चियरअप करती next Gen की चैंपियन विजेता टीम

Sanesh Thakur 
मुरादाबाद (विधान केसरी)। मुरादाबाद की क्रिकेट प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगातार अहम भूमिका निभा रही Next Generation Cricket Academy ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लिटिल मास्टर कप नाइट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की। अकैडमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। उनकी मेहनत और प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया।
लिटिल मास्टर कप नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा, जिसमें Rukmani Cricket Academy और Next Generation Cricket Academy आमने-सामने थीं। 30 ओवर के इस फाइनल मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मुख्य अतिथि के रूप में स्कॉलर देन के ओनर विवेक ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमपीएस के प्रिंसिपल शक़ील सर, मिर्जा दानिश आलम, रविन्द्र सिंह (एस.ओ. मझोला), पंकज भटनागर, प्रियांशु जोशी, बदरुद्दीन सिद्दीकी, अनु गिल, सलमान आज़म, बादशाह, रोहित, शरीफ शेख, प्रतीक्षा, इंशा मिर्ज़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी की टीम 29.5 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से नीतीश ने 36 गेंदों में 24 रन तथा अरबाज़ ने मात्र 15 गेंदों पर तेज़ 22 रन की पारी खेली।
नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। देव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि समर और सिंहाम ने 2-2 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने 26.3 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज आरिज़ ने 66 गेंदों पर शानदार 66 रन बनाए, जबकि नितिन ने 56 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी की ओर से भावित और ज़ैद ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नितिन को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
फाइनल मुकाबले में मिली इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने बदरुद्दीन सिद्दीकी की कोचिंग और खिलाड़ियों की मेहनत की जमकर सराहना की। टूर्नामेंट का समापन तालियों और विजेता टीम के सम्मान के साथ बेहद शानदार माहौल में हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |