Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः युवक की मौत को लेकर पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में युवक की हुई मौत को लेकर सांगीपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के राजमतीपुर निवासी अवधेश वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा की बीती इक्कीस मई को तबीयत खराब होने से मौत हो गयी थी। इस बाबत मृतक के चचेरे भाई समरजीत वर्मा पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके मृतक भाई ने एम्बुलेंस में पत्नी पर अवैध संबंध के चलते प्रताड़ना की बात कही थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ पति की मौत को लेकर प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांचकर आरोपिता के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |