शुकुलबाजार: खेत में मिला 12 वर्षीय बालक का शव, फैली सनसनी
May 24, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे बना मजरे बाहरपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक 12 वर्षीय बालक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवम पुत्र रामबरन निवासी पूरे बना मजरे बाहरपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।इस संबंध मे थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

