बीसलपुर। महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति ।दंदकपइमद च्ंजमस द्वारा एम.जे.पी. रोहिलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त शासकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों को सत्र 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा हेतु राजभवन आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में जनपद पीलीभीत के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की प्राचार्य प्रो. अलका मेहरा ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
प्राचार्य प्रो. अलका मेहरा ने अपने प्रस्तुतिकरण में महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक, सह-पाठ्यक्रम एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने छात्रहित में किए जा रहे नवाचारों, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया गया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, वृक्षारोपण, रक्तदान जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राचार्य प्रो. अलका मेहरा ने कहा कि महाविद्यालय केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मूल्यपरक शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समावेशी विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
राजभवन में दिए गए इस प्रस्तुतिकरण से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की उपलब्धियों को राज्य स्तर पर नई पहचान मिली है। महाविद्यालय परिवार ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

