मऊ। जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष मॉकड्रिल और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील यादव और उनकी टीम ने अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों को आग लगने पर सुरक्षा और बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए।
अस्पताल के मैनेजर डॉ. मिथिलेश रस्तोगी के संचालन में आयोजित इस प्रशिक्षण में चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निलेश कुमार श्रीवास्तव ने अग्निशमन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से अस्पताल कर्मियों को आपात स्थिति में उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे मरीजों और अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

.jpg)