मधुबन/मऊ। क्षेत्र के नाथूपुर ग्राम सभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से एक महिला चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आरक्षण देने की इच्छुक नहीं है।
श्रीमती कुशवाहा ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे 2024 के चुनावों में लागू नहीं किया। उन्होंने मांग की कि सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाओं से आधी आबादी डरी और सहमी हुई है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
चैपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव च्क्। (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर आम जनता की सुरक्षा की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं को न्याय और हक दिलाने में अक्षम है, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सपा नेता भीमल मौर्य ने भी विश्वास जताया कि 2027 में सपा का परचम लहराएगा और प्रदेश खुशहाल होगा।
इस चैपाल की अध्यक्षता ललीता विश्वकर्मा ने और संचालन नीलम मौर्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर नाथ मौर्य, चंद्रिका मौर्य, लालजी मौर्य, रवि मौर्य, मालती देवी, इंद्रावती मौर्य, कौशल राजभर, चंद्रावती शर्मा, उर्मिला देवी, सुनीता मौर्य, प्रमिला राजभर और सुशीला यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

