Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः 20 लाख के 121 गुमशुदा मोबाइल लौटाकर सुलतानपुर पुलिस ने जीता लोगों का दिल


सुलतानपुर। सुलतानपुर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस टीम और साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी माध्यमों की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सुलतानपुर पुलिस का आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया फोन दोबारा मिल सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा तथा लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |