Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: श्रद्धेय चैधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर गोष्ठी, पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर किसानों के प्रेरणा स्रोत, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चैधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन  रोहित अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चैधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि चैधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हितैषी और उनकी आवाज थे। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चैधरी साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए चैधरी अजीत सिंह के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, मनोज सिंह चैहान,  रामावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, के0 जी0 वर्मा, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, चैधरी राम सिंह पटेल, पी0के0 पाठक, सत्य प्रकाश तिवारी, सरताज मालिक, आरिफ महमूद, अनीता यादव, माया देवी, शहजाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |