Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम


लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में आयोजित “ग्लाइड टू ग्लोरी इंटर-स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27” में एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, बीकेटी सीतापुर रोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 7-ए की छात्रा रिधिमा गुप्ता ने आयु वर्ग 10-12 वर्ष की लैप-3 स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5-बी के छात्र स्पर्श प्रियदर्शी ने आयु वर्ग 8-10 वर्ष की लैप-5 स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन ने दोनों विजेताओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने भी विद्यार्थियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |