Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: शिक्षक बने यमराज, दी चेतावनी! छात्रों ने बिना हेलमेट चालकों को बांटे हेलमेट


तिलोई/अमेठी । तिलोई क्षेत्र में विद्याकलश हाई स्कूल के स्काउट्स और शिक्षकों ने एक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस पहल के तहत, उन्होंने लोगों को यातायात नियमों और सड़क पर सुरक्षित रहने के तरीकों के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान, छात्रों ने उन मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किए जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। उन्होंने चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही सड़क पर निकलें। कार्यक्रम संयोजक और क्रीड़ा सह स्काउट प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि बच्चों और शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह ने यमराज की वेशभूषा धारण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति चेतावनी दी, जो बेहद रोचक और प्रभावशाली रही।यह अभियान शंकरगंज, मोहनगंज और तिलोई जैसे क्षेत्रों में चलाया गया। स्थानीय पुलिस ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। क्षेत्रवासियों ने इस अनोखे प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट्स के साथ उप प्रधानाचार्य हिमांशु मिश्र और पीजीटी गणित धनंजय उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |