Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरीगंज मे रफ्तार पकड़ रहा है विकास! विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण


गौरीगंज/अमेठी। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने आज गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दयालापुर से कटरा संपर्क मार्ग एवं बरौलिया मानमतीपुर मधुकहर पूरे होते हुए दर्जिन मार्ग सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मजबूत एवं सुदृढ़ सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर संपर्क मार्गों से गांवों और कस्बों को जोड़ने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।लोकार्पित परियोजनाओं में प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “अन्य जिला मार्गों के उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना” (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत जनपद अमेठी के विधानसभा गौरीगंज में दयालापुर से कटरा संपर्क मार्ग, जिसकी लम्बाई 3.300 किमी0 (तैंतीस सौ मीटर) एवं लागत 235.64 लाख (2 करोड़ 35 लाख 64000 हजार) रुपए है , बरौलिया मानमतीपुर मार्ग से मधुकहर होते हुए पूरे दर्जिन सम्पर्क मार्ग, जिसकी लम्बाई 0.800 किमी(800मीटर ) एवं लागत 55.07 लाख (55 लाख 7000 हजार ) रुपए है।विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ हजारों क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंसाराम मौर्य विवेक शर्मा गुड्डू मौर्य संजय यादव सुरेश वर्मा विमलेश शुक्ला अभिषेक शुक्ला राजन शुक्ला संजय शुक्ला उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |