Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

थलापति विजय की स्पेशल परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन की 'करुप्पू' के शो हुए कैंसिल


साउथ सुपर स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पू' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो कैंसिल हो गया है. फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने फिल्म के मॉर्निंग शोज के लिए स्पेशल परमिशन भी दी थी. लेकिन अब फिल्म के 9 बजे वाले शोज कैंसिल हो गए हैं. इसके अलावा दोपहर वाले शोज भी कैंसिल हो गए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

फिल्म के शोज प्रोडक्शन रिलेटेड दिक्कतों की वजह से कैंसिल हुए हैं. प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने कंफर्म किया है कि फिल्म के शोज फाइनेंशियल कारणों से कैंसिल हो गए हैं.

फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर विष्णु कमल ने एक्स पर लिखा- फाइनेंशियल कारणों की वजह से फिल्म 'करुप्पू' के 9 बजे वाले और साढ़े 9 बजे वाले शोज कैंसिल हो गए हैं. सभी की बुकिंग का पैसा आधी रात तक रिफंड कर दिया जाएगा. इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने बताया कि दोपहर के शोज भी कैंसिल हो गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड एक्सपर्ट सतीश कुमार ने बताया कि प्रोडक्शन की तरफ से फाइनेंशियल सेटलमेंट से जुड़ी दिक्कत है. इस प्वॉइंट पर एक्टर सूर्या खुद आगे आए हैं और वो इस मामले को सुलझाना चाहते हैं. सोर्स के मुताबिक, सूर्या ने सारे पैसे चुकाने की जिम्मेदारी ली है ताकि फिल्म रिलीज हो पाए और ज्यादा डिले न हो.

फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में तृषा कृष्णन फीमेल लीड रोल में हैं. वहीं लंबे समय के बाद वो सूर्या के साथ पर्दे पर नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में योगी बाबू, स्वासिका, आरजे बालाजी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में कोर्ट सीन, एक्शन, इमोशन और सोशल ईश्यूज देखने को मिलेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |