Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: दबंगों का कहर! युवती के साथ किया गैंग रेप, गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद अमेठी से एक बडी खबर सामने आ रही है जहां अब दबंगों का कहर इस कदर बढ चुका है कि खेत को गई एक युवती से गैंस रेन जैसी सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। वही मामले की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गौरीगंज थाना के एसएचओ अरुण कुमार मिश्र के मुताबिक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार, शाम कोघर के पास स्थिति खेत गई थी, इसी बीच गांव के रहने वाले दो युवकों ने जबरदस्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। वही युवती ने जब शिकायत की बात कही, तो दबंगों ने मामले की शिकायत करने पर युवती के सगे भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, रविवार की सुबह पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  रविवार को पीड़िता गौरीगंज कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. गौरीगंज कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए दोंनो को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं पूरे मामले पर गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने कहा की युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. युवती की तहरीर पर केस दर्जकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |