तिलोई: स्मैक के साथ अन्तर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार
May 04, 2026
तिलोई/अमेठी। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह और श्नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत एक अन्तर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।शिवरतनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुगराजपुर निवासी रामशंकर तिवारी (55 वर्ष) को पकड़ा। पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी जब यह कार्रवाई हुई।गिरफ्तार रामशंकर तिवारी शिवरतनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और एक अन्तर्जनपदीय अपराधी है। उसके खिलाफ रायबरेली और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, दुष्कर्म, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
