Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, की जनसुनवाई


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को थाना संग्रामपुर पहुंचकर अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवरन टी ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर जनता की समस्याओं का सूक्ष्मता  से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक महोदय में निर्देशित किया की भूमि संबंधी विवादों पैमाइश एवं अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाए। उन्होंने स्पष्ट किया की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर उभय पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की शिकायतों की गंभीरता से लेते हुए महोदय ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए बल्कि समय पर हुआ दिखना चाहिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेख का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए निरंतर अपडेट रखने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारी को हिदायत दी कि पीड़ितों विशेष कर महिलाओं एवं बुजुर्गों की शिकायत हो विशेष संवेदनशीलता बरतें। भू- माफियाओं एवं  अराजक तत्वों के विरुद्ध का कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए। इसी बीच थाना संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुरबुजुर्ग निवासी रीना यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की मेरा प्रार्थना पत्र एक सप्ताह पहले दिया लेकिन निस्तारण नहीं हुआ जानकारी ली गई तो पता चला कि रीना यादव और उनके चचेरी ससुर मुरली यादव के बीच जमीनी विवाद पिछले 5 वर्षों से चला रहा है जिसको लेकर कुछ दिन पहले पैमाइश भी कराई गई थी लेकिन असंतुष्ट फरियादी रीना यादव ने पुलिस कार्यवाही पर आरोप लगाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |