लखनऊः पुलिस ने 101 खोए मोबाइल फोन बरामद किए, फोन पाकर मालिकों के खिले चेहरे! पुलिस ने 21 लाख कीमत के फोन मालिकों को लौटाए, सर्विलांस टीम ने ढूंढ़े, लोगों ने की प्रशंसा
May 11, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन में चलाए जा रहे खोए मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ के उत्तरी जोन की सर्विलांस सेल और क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही हैं। वहीं डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चैधरी मुताबिक उत्तरी जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं। इन मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू की गई। टीम ने अथक प्रयास कर लखनऊ समेत अन्य जनपदों से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। नागरिकों ने पुलिस आयुक्त और सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए आभार जताया है और लखनऊ पुलिस प्रशंसा की है।

