Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: मांगे पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी


बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ  ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर कडा रुख अपनाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संघ द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा),  को पूर्व में ही मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक न तो समस्याओं का निराकरण किया गया है और न ही कोई ठोस आश्वासन मिला है।

संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 5 मई  तक मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो 6 मई को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के लगभग एक हजार शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत होने के बावजूद पिछले चार माह से वेतन निर्धारण लंबित है, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा शिक्षकों को समय पर जीपीएफ लेखा पर्ची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें अपने खातों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शिक्षकों से मानक से अधिक अग्रिम आयकर की कटौती की गई है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ रही हैं। इस संबंध में मानक के अनुरूप कटौती सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं होता और धरना-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा),  की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |