- सिख समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तार पूर्वक चर्चा
मुरादाबाद। समाज सेवा के साथ-साथ सिख समाज से जुड़े मुद्दों एवं विषयों को गंभीरता पूर्वक उठाने वाले आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और सिख समाज से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बता दें कि आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद में वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ सिख समाज के अन्य सम्मानित सदस्यों के संग मुरादाबाद से दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी से शिष्टाचार मुलाकात की जहां दोनों के बीच सिख समाज से जुड़े विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने कहा कि सिख समाज तो पूर्व से ही अपनी निस्वार्थ सेवा, लंगर परंपरा (निःशुल्क भोजन), बहादुरी, और मानवता के प्रति समर्पण के लिए विश्वभर में सराहा जाता रहा है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर एवं गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सिखों का इतिहास वीरता और अन्याय के खिलाफ बलिदानों (जैसे गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी का बलिदान) से भरा है। पंकज चैधरी ने सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ के द्वारा निरंतर किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की खुलेमन से प्रशंसा की। इस मौके पर आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने गुरप्रीत सिंह दुआ ने विधान केसरी से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी जी व्यक्तिव के धनी है उनका स्नेह, सरलता, आत्मीय व्यवहार एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन सदैव समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
