तिलोई: सडक हादसे में युवक की मौत
May 03, 2026
तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र में सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलोई-सिंहपुर मार्ग पर कुटमरा के पास हुई। मृतक की पहचान संदीप पासी (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूरे पासिन का पुरवा, मजरे बधौना का निवासी था।रविवार सुबह करीब 9 बजे संदीप अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से ननिहाल कुटमरा से अपने घर लौट रहा था। पूरे इच्छा राम पंडित के पुरवा मजरे कुटमरा मोड पर सामने से आ रहे पाइप लदे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही संदीप के ननिहाल के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल संदीप को लोधवरिया स्थित जिला रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान संदीप की मृत्यु हो गई।मृतक संदीप पासी की शादी हाल ही में 27 अप्रैल को हुई थी। उसकी शादी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे ठाकुराइन मजरे पन्हौना निवासी बीडीसी पवन पासी की बेटी चांदनी से हुई थी।शादी के सातवें दिन ही यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियज्ञं पुलिस ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
