संग्रामपुर: गौशालाओ में लगेगा हाईटेक सीसीटीवी कैमरा
May 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को विकास खंड संग्रामपुर में क्षेत्र के सभी अस्थाई व स्थाई गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह के साथ बैठक हुई।बैठक को लेकर सीसीटीवी कैमरे की प्रबंधक भावना कोहली ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा बेहतर देखभाल और पारदर्शी कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी वृहद और प्रमुख गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। उन्होंने बताया कि गौशालाओं को हाईटेक व 360- डिग्री घूमने वाले जूम कैमरे लगाए जाएंगे। जिन्हें जिला स्तर पर बने कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा ,लगाए गये कैमरे में वॉइस कम्युनिकेटर की सुविधा होगी, जिससे कंट्रोल रूम से गौशाला के कर्मचारी से बात किया जा सके और उन्हें निर्देश दिया जा सके। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
