संग्रामपुर: भाजपा जीत पर बांटी मिठाई
May 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त और संभावित प्रचंड जीत के बाद संग्रामपुर क्षेत्र के भाजपा नेता व गूजीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय ने कालिकन धाम चैराहे पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। उन्होंने बताया कि सत्य की जीत तय है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की जीत कर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार खड़ी कर दी अब वहां विकास की धारा बहेगी।इस खुशियों में शामिल होने वाले आनन्द तिवारी चक्रधरपुर,देवी शरण सिंह पूर्व प्रधान भवसिंहपुर, घनश्याम द्विवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।
