Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अब दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, गिराए जा रहे करीब 300 घर


दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में आज रविवार सुबह-सुबह ही ध्वस्तीकरण (Demolition) की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहां पर कई पैरामिलिट्री फोर्सेस, दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में रात से ही तैनात कर दिए गए। यहां पर करीब 300 घरों का ध्वस्तीकरण होना है।

सड़क चौड़ी करने के लिए यह डिमोलिशन किया जा रहा है। काफी पुराने और बहुमंजिला मकान यहां पर बने हुए हैं। यह सड़क आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की तरफ आती है।

इस सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी को डायरेक्ट जोड़ा जा रहा है और मकान को यहां पहले नोटिस दिया गया था। इन्हें 30 मई तक इन मकानों को खाली करना था।

मकान में रहने वाले लोग दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। 30 मई तक इन्हें घरों को खाली करना था। कुछ लोगों ने अपने आप घरों को खाली कर लिया सामान भी निकाल लिया तो कुछ लोगों का सम्मान घरों के अंदर भी मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |