Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई मेट्रो की अचानक रुकी रफ्तार, काफी देर तक बाधित रहीं सेवाएं


आज सुबह-सुबह मुंबई मेट्रो की रफ्तार कुछ देर के लिए थम गई। इसके पीछे तकनीकी खराबी को वजह बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान मेट्रो से यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना शुक्रवार की सुबह व्यस्त समय के दौरान मुंबई की मेट्रो लाइन 3 पर हुई। इसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है। मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं काफी देर तक बाधित हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा।

दरअसल, 40-50 मिनट तक बाधित रही मेट्रो की वजह से व्यस्त समय में ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी ज्यादा प्रबावित होना पड़ा। यात्रियों ने अधिकारियों पर समय पर जानकारी न देने का आरोप लगाया। वहीं ट्रेनों के रुकने से मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्मों और कॉनकोर्स क्षेत्रों में भी भीड़ देखने को मिली। मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में फंसे रहने के बाद, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बाधा के कारण या संचालन के फिर से शुरू होने के अपेक्षित समय के बारे में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई।

वहीं मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह डाउनलाइन और अपलाइन दोनों मार्गों पर रेल सेवाएं विलंबित हुईं। मेट्रो की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, "खराबी को ठीक कर लिया गया है और सामान्य रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।" हालांकि, बयान में तकनीकी खराबी की प्रकृति या व्यवधान के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

बता दें कि 33.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर यह दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 6 मई को भी दक्षिण मुंबई के कफ परेड और उत्तरी उपनगरों के आरे जेवीएलआर के बीच चलने वाली एक्वा लाइन पर ट्रेन सेवाएं टी2 एयरपोर्ट स्टेशन पर आग लगने के कारण प्रभावित हुई थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |