Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नीट पेपर लीक! CBI के रडार पर पेपर खरीदने वाले अभिभावक


नीट पेपर लीक मामले में एक के बाद एक कई बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई कर रही है। सीबीआई के अब तक की जांच में महाराष्ट्र पेपर लीक का सेंटर प्वाइंट बनकर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नीट का लीक हुआ पेपर यहीं से अन्य राज्यों तक पहुंचा था। अब जानकारी सामने आई है कि नीट पेपर लीक मामले में CBI के राडार पर अब वे अभिभावक भी हैं जिन्होंने लीक हुआ पेपर अपने बच्चों के लिए खरीदा था।

जानकारी के अनुसार, इस तर्ज पर महाराष्ट्र के लातूर और पुणे में सीबीआई की टीम कई अभिभावकों और संदिग्ध विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ मनोज शिरूरे ने भी अपने बेटे के लिए लीक खरीदा था। इतना ही नहीं, सूत्रों की माने तो करीब 10 से ज्यादा अभिभावक इस पूरे मामले को लेकर जांच के दायरे में हैं और कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मुख्य गवाह बन सकते है।

इससे पहले सीबीआई ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में नीट पेपर लीक मामले में एक परिवार से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की थी। नांदेड़ में स्थित विद्युत नगर इलाके में सीबीआई की आठ अलग-अलग टीमों ने कुछ परिवारों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि अभिवावकों ने अपनी बेटियों के लिए NEET परीक्षा के पेपर खरीदे थे और इसके लिए लगभग 5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच भुगतान किया था।

दूसरी ओर नीट को लेकर NTA चीफ ने बड़ा बयान दिया है। संसदीय समिति के सामने NTA चीफ ने NEET पेपर लीक को मानने से किया इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि CBI जांच में लीक की बात सामने आने पर ही मानेंगे। इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर से सरकार को घेरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |